आज का मौसम

Weather Update: UP-दिल्ली सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर! IMD ने लू का रेड अलर्ट किया जारी

×

Weather Update: UP-दिल्ली सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर! IMD ने लू का रेड अलर्ट किया जारी

Share this article
Weather Update: UP-दिल्ली सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर! IMD ने लू का रेड अलर्ट किया जारी

Weather Update: भीषण गर्मी का कहर अभी भी उत्तर भारत पर जारी है। राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लू का थपेड़ा लोगों को बेहाल कर रहा है। राजस्थान के बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। इस भीषण गर्मी की वजह से राजस्थान में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि मौसम विभाग ने पूरे राज्य के 22 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान में गर्मी के चलते एक ही दिन में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गुरुवार को जालौर में भी दो लोग बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक राजस्थान में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भी गर्मी का सितम जारी है। इन राज्यों के अलावा उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। गुजरात में भी लोग 45 डिग्री की गर्मी का सामना कर रहे हैं।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

राजस्थान के 22 जिलों में लू और भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में ज्यादातर इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रहने की संभावना है। इन राज्यों में रात को भी गर्म हवाओं का अहसास हो रहा है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।

गर्मी से बचाव के उपाय

मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए कई उपाय सुझाए हैं। बच्चों और वृद्धजनों को मौसम विभाग की सलाह के मुताबिक कम से कम ही घर से निकलना चाहिए। बाकी लोगों को भी जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा खुद को हाइड्रेटेड रखने को भी कहा गया है।